जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली क्षेत्र के ग्राम कोक बहाल में स्तिथ पेट्रोल पम्प का उद्घाटन समारोह आयोजन किया गया था। जिसमे भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुभारम्भ किया गया तथा जनप्रतिनिधियों ने सारंगढ़ विधायक का स्वागत किया। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के हाथों आशीष पेट्रोल पम्प मे रिबन काट कर शुभारम्भ किया। पेट्रोल पम्प के उद्घाटन समारोह में सैकड़ो कांग्रेसियों के साथ साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आमजन कि हुजूम लगी हुई थी। डोंगरीपाली क्षेत्र के इस अंचल मे पेट्रोल पम्प के खुलने से किसान और आमजन को काफ़ी सुविधा मिलेगा,यह क्षेत्र कोठीखोल के नाम से जाना जाता है और यह अंचल काफ़ी पिछड़ा हुआ है।
क़ृषि कार्य करने हेतु पेट्रोल डीजल कि आवश्यकता पड़ने पर लगभग 30 किलोमीटर कि दुरी तय करके बरमकेला जाना पड़ता था या फिर नजदीक के सीमावर्ती राज्य ओड़िसा होने के कारण ओड़िसा जा के डीजल पेट्रोल कि आवश्यकता पूरी करना पडता था, जिससे खोठीखोल के हृदय स्थल माने जाने वाले डोंगरीपाली मे अब पेट्रोल पम्प खुल गया है, जिससे किसानो एवं आमजनों को काफ़ी राहत मिली है,तथा पेट्रोल पम्प के खुलने से क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल बनी हुई है। इस मौके पर उत्तरी जांगड़े विधायक, ताराचंद पटेल ब्लॉक अध्यक्ष,गणपत जंगड़े, कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि सारंगढ़, गोपाल प्रसाद बाघे जिला प्रवक्ता, पुष्पराज बरिहा महिला बाल विकास सभापति,सम्पत पटेल,सुभाष चौहान, बिषिकेशन चौहान अजा ब्लॉक अध्यक्ष,संकीर्तन नंद,कमल गुप्ता सरपंच खैरगढ़ी उमेश प्रधान ,प्रफुल्ल महानन्दा, सौभाग्य साहू,जानवी देहरी,प्रदीप देहरी,एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता भारी संख्या में उपस्तिथ रहे।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
