जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। श्री महेंद्र अग्रवाल ने सभी सारंगढ़ के जनता से अपील करते हुवे कहा की उदयपुर, हरियाणा के परवल तथा अन्य राज्यों में जिस तरह एक समुदाय विशेष द्वारा हिंदुओं की हत्या की जा रही है या हिंदु समाज को डराने का प्रयास किया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नही किया जायेगा. हिन्दु समाज ऐसी किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम है. उदयपुर में जिस तरह कन्हैयालाल जी की निर्मम हत्या हुई, उससे मानवता कलंकित हुई है और हिन्दु समाज को डराने तथा देश में अशांति फैलाने की कोशिश की गई है।

उदयपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो तथा इसमें अंकुश लगाने के लिए सरकार और प्रशासन बाध्य हो, इसके लिए बंद का आहवान किया गया है.
कल के बंद में आपके सहयोग समर्थन की अपेक्षा है। अतः सुबह आप सभी 6:00 बजे भारत माता चौक पहुंचे एवं सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
महेंद्र अग्रवाल – जिलाध्यक्ष
विश्व हिंदू परिषद जिला सारंगढ़
छत्तीसगढ़

- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
