दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई रही है. दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई है. इस कत्ल की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल.

वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
दरअसल, दुर्ग जिले के उमरपोटी की घटना से दिल दहल गया है. एक ही घर में चार लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. उतई पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. गुरुवार शाम के आसपास की घटना है.
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. उमरपोटी गांव के भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू को पहले मौत के घाट उतारा है. पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को मारा है.
पत्नी को भोजराम ने मोबाइल के लीड वायर से गला घोंटकर मारा है. दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मौत के घाट उतारा. उमरपोटी के पुराना साहू मिलपारा की घटना से सनसनी फैल गई है. उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
दुर्ग SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि भोजराम ने अपने बेटे प्रवीण कुमार 4 साल और डिकेश 2 साल की हत्या की है. इसके साथ ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है, फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में अब तक परिवारिक कलह की बात सामने आई है. मामले की जांच जारी है.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
