दुर्ग: जिले के नेवई थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को जेल दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है कि, यह घटना नाबालिक 17 वर्षीय युवती के साथ घटित हुई है। इसके पहले तहसीलदार के द्वारा दुष्कर्म के मामले ने काफी सनसनी बटोरी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग 12वीं क्लास में पढ़ती थी। वह म्यूजिक सीखने के लिए आरोपी के पास ट्यूशन के लिए जाया करती थी। 22 वर्षीय आरोपी निशांत सिन्हा ने इसी बीच युवती के साथ जान पहचान बढ़ायी और 6 महीने तक पीड़िता के साथ प्रेम संबंध बनाए रखा। इसी बीच उसने शादी का प्रलोभन देकर लगातार छह महीने तक दैहिक शोषण किया। जब युवती ने शादी करने की बात आरोपी से कही तो उसने उसे डराना धमकाना प्रारंभ कर दिया।
इधर डरी सहमी रिसाली क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग युवती पुलिस के शरण में पहुँची। जहाँ नेवई थाना में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी निशांत सिन्हा के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) दफा 376 एवं पास्को 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
