क्राइम खबर: साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने के लिए गई दो लड़कियों के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार…

बलरामपुर। बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के हरैय्या थाना क्षेत्र में 2 किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल यूपी के बलरामपुर जिले के हरैय्या थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने के लिए गई दो लड़कियों के साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भारत के पड़ोसी देश नेपाल से आई दो किशोरियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साप्ताहिक बाजार गई थी किशोरियां
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल के दांग जिले में रहने वाली दो किशोरियां सीमावर्ती क्षेत्र मणिपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने आ रही थीं, तभी रास्ते में पड़ने वाले जंगल में चार लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, परिजन नेपाल पुलिस के पास गए, जो दोनों किशोरियों को लेकर हरैय्या थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि हरैय्या पुलिस ने चारों आरोपियों रामचंद्र, राजेंद्र, राकेश और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच जारी है।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

