सारंगढ़ / डोंगरीपाली: बिना नंबरपलेट वाली बाइक मे कर रहा था गांजा की तस्करी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा…
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक द्वारा मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम झाल स्कूल के पास गांजा तस्कर को ओड़िशा से गांजा लाते हुए रेड कार्रवाई कर पकड़ा गया है । थाना प्रभारी डोंगरीपाली को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक बिना नम्बर वाली काला रंग की होण्डा SP-125 मोटर सायकल में एक व्यक्ति कोदोपाली (उड़ीसा) से झाल की ओर अवैध मादक पदार्थ गाजा लेकर जाने वाला है । थाना प्रभारी एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर झाल स्कूल के पास नाकेबंदी किये । रेड टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार बिना नम्बर वाली काला रंग की होण्डा एसपी-125 मोटर सायकल को झाल स्कूल चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया, चालक अपना नाम *विदेशी बरिहा पिता मानू बरिहा उम्र 32 वर्ष साकिन जोगीदादर थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द (छ.म.)* का रहने वाला बताया, जो बाइक के पेट्रोल टंकी के ऊपर 02 पैकेट संदिग्ध पदार्थ (गाजा) रखा हुआ जिसका पहचान, वजन कराया गया जो *02 किलोग्राम मादक पदार्थ गाजा कीमती करीबन ₹15,000* का पाया गया ।
आरोपी के कृत्य पर अवैध गांजा व मोटर सायकल होंडा SP-125 कीमती करीबन ₹80.000 की जप्ती कर आरोपी पर थाना डोंगरीपाली में NDPS Act की कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी डोंगरीपाली उपनिरीक्षक ए.के. बेक के नेतृत्व में कार्यवाही में सहायक उप निरीरक्षक राम कुमार मानिकपुरी, आरक्षक सूर्यकांत सिंह और विश्वा सिदार शामिल थे ।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

