रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए कमर कस ली है. इसके लिए चिन्हित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है, जिसमें सभी पात्र शिक्षित युवाओं की जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने कहा है.
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह की ओर से बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, महासमुन्द, नारायणपुर, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 27 अगस्त, 2019 में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में निर्णय का हवाला दिया गया है, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी पात्रतानुसार नियुक्ति की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था।

- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




