सूरजपुर। जिले के भैयाथान चंदौरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। जानकारी के मुताबिक़, सूरजपुर जिले के चन्दोरा थाना क्षेत्र के सेमई गांव में कुछ लोगों ने मिलकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जो शुरुआती जांच में पूरा मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि सूरजपुर जिले के चन्दोरा थाना क्षेत्र के निवासी और प्रतापपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हृदल राजवाड़े का सेमई गांव के विश्वकर्मा परिवार से जमीन विवाद था। जिसके निपटारे को लेकर मृतक गांव के सरपंच के पास गया हुआ था, इसी दौरान सरेआम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया जिसकी वजह से मौके पर ही हृदल राजवाड़े की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।

- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

