रायगढ़ । पुलिस चौकी जूटमिल की टाउन पेट्रोलिंग द्वारा चौकी प्रभारी जूटमिल के निर्देशन पर कोड़ातराई के अमित दास महंत उर्फ गुड्डू के घर दबिश देकर अमित दास महंत के कब्जे से एक चोरी की हुई ट्रैक्टर की बैटरी जप्त किया गया है ।

आज दोपहर चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोड़ातराई का अमित दास महंत बैटरी चोरी कर घर में छुपा रखा है जिसे बेचने के लिए कुछ लोगों से मोलभाव भी किया है । चौकी प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल को टाउन पेट्रोलिंग के साथ जाकर मुखबिर सूचना की तस्दीकी कर कार्यवाही का निर्देश दिए पेट्रोलिंग द्वारा संदेही के घर जाकर बैटरी चोरी कर छिपा कर रखने के संबंध में हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जिस पर अमित दास महंत अपने गांव के तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी को चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताया और घर से निकाल कर सामने लाया । आरोपी अमित दास महंत से *एक नग एक्साइज कंपनी का बैटरी कीमत करीब ₹9,000* की जप्ती कर आरोपी पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही* कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बेस के निर्देशन पर कार्यवाही में आरक्षक बनारसी सिदार, जितेंद्र दुबे, सत्या यादव और विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी* – अमित उर्फ गुड्डू दास महंत पिता स्वर्गीय एतवार दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी कोड़ातराई हरिजनपारा चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली रायगढ
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

