जांजगीर-चांपा। पटवारी के घूस लेते वीडियो के बाद बिना जांच की गई कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन में गए पटवारी काम पर लौट आए हैं. पटवारियों ने मांगों पर राजस्व सचिव के जांच के आश्वासन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंप आंदोलन की समाप्त करने के साथ आंदोलन अवधि का वेतन भुगतान करने की मांग की है।

किसान से घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद पामगढ़ तहसील क्षेत्र के कोडाभाट पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ पामगढ़ तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा एफआईआर दर्ज कराने और पटवारी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पटवारी 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. पटवारी मामले की जांच के बिना पटवारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का विरोध करते हुए कारवाई की मांग कर रहे थे. पटवारियों की मांग पर राजस्व सचिव ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया है।
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 23 दिनों के आंदोलन के बाद मामले में कारवाई शुरू हो गई है. पटवारी ने अगर घूस लिया है तो उसका हम साथ नहीं दे रहे हैं, लेकिन किसी वीडियो की सच्चाई जाने बिना तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा एफआईआर कराना और टीआई द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने से पहले पटवारी को हिरासत में लेने का पटवारी संघ ने विरोध किया था. हमारी मांग पर बिलासपुर रेंज आईजी ने आदेश का पालन करने एसपी को निर्देशित किया है, साथ ही कोडाभाट पटवारी देवेंद्र साहू के प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिया है. दोषी पाए जाने पर कारवाई का भरोसा देने के साथ पामगढ़ तहसीलदार और नायब तहसीलदार को जिला कार्यालय में अटैच कर दिया है ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

