कोरबा। ढोंढातराई गांव में दूसरी युवती से पति के अफेयर की जानकारी लगने के बाद एक महिला ने दवा का ओवरडोज ले लिया. फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करतला ब्लॉक के ढोंढातराई से वास्ता रखने वाली संतोषी सारथी को खबर मिली कि गड़ापाली की युवती से पति का चक्कर चल रहा है. हालात यहां तक हो गए कि पत्नी और 4 बच्चों का ख्याल ना करते हुए पति ने परिवार से दूरी बना ली. इसलिए तैश में आकर संतोषी ने घर पर रखी हुई दवाओं का ओवरडोज ले लिया. स्थिति बिगड़ने पर महिला को परिवार के अन्य लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में भर्ती संतोषी के मामले के बारे में पुलिस को अवगत करा दिया गया है. घटना के बारे में प्राथमिक जानकारी ली गई है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
