टीम इंडिया को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेलना है लेकिन अब इस मैच पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

हालांकि इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से वह टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड नहीं जा पाए। अब खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कोरोना की चपेट में आए थे, लेकिन अब वह फिट हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विराट कोहली जब मालदीव से छुट्टियां मना कर आए थे, उसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि मालदीव से विराट कोहली और अनुष्का की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि जब टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी तब तक विराट कोहली बिल्कुल फिट थे। इसी वजह से वह टीम के साथ ही इंग्लैंड पहुंचे।
विराट कोहली के कोरोना की खबरों पर BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि बीसीसीआई के ट्रेजरर अरुण धूमल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विराट कोहली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों पर कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं हैं, वह पूरी तरह से फिट हैं और सही हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की वॉर्निंग नहीं दी गई है। उनका कहना है कि इंग्लैंड में कोई बायो-बबल नहीं है, ऐसे में खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए कुछ भी कर सकते हैं। उनका कहना है कि कोरोना को लेकर टीम के कैंप में कोई दिक्कत नहीं है, हर कोई फिट है और मैच खेलने के लिए तैयार है। बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी 16 जून को ही इंग्लैंड पहुंच गए थे। यहां भारतीय टीम को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद तीन मैच की टी-20 सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




