जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।जिले के खरसिया क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था…सट्टा पट्टी का कारोबार जिसकी शिकायत पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह को लगातार स्थानीय निवासियों से मिल रही थी!एसपी श्री सिंह के कड़क फरमान के बाद खरसिया के सट्टा खाईवालों को लगा ग्रहण।खरसिया पुलिस ने साइबर सेल के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए खरसिया के सबसे बड़े खाईवाल विक्की अग्रवाल समेत एक दर्जन से अधिक खाईवालों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।

पुलिसिया सूत्रों पर अगर गौर करे तो दबोचे गए खाईवालों के कब्जे से लाखों की सट्टा पट्टी के साथ काफी बड़े पैमाने पर कैश भी बरामद किए गए हैं।हालांकि जांच के नाम पर अब तक खुलासा नहीं किया हैं।माना जा रहा है की गुरुवार को हिरासत में लिए गए सभी सटोरियो की जन्मकुंडली सामने रखेगी।।
एक दशक से था विक्की का एकछत्र राज-
खरसिया क्षेत्र में विक्की अग्रवाल का नाम मटका बाजार की दुनिया में शायद ही किसी परिचय का मोहताज हो।।रायगढ़ से शक्ति,चाम्पा तक विक्की की सल्तनत कायम हैं। कल्याण,बॉम्बे,राजधानी से लेकर क्रिकेट सट्टा का इसे बेताज बादशाह माना जाता हैं।ऐसी बात नहीं की विक्की के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई न की हो,लेकिन राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने के कारण गाहे बगाहे की कार्रवाई के बाद विक्की ने हमेशा बड़े रूप में न सिर्फ अपना नेटवर्क फैलाया हैं ,बल्कि पुलिस के लिए चुनौती भी बना रहा हैं।।
खरसिया थाना में आज जंहा 9 खाईवालों को दबोचते हुए साढ़े 26हजार नकद की जब्ती की गई हैं,तो वही उनके कब्जे से लाखों की सट्टा पट्टी भी बरामद की गई हैं।यही हाल चौकी पुलिस का भी रहा विक्की समेत चार खाईवालों को गिरफ्तार किया गया हैं।।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
