नई दिल्ली । इरफान पठान भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके है। उनके खाते में कई ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जिन्हें तोड़ पाना अपने आप में एक बड़ी बात है। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद इरफान एक एक्टर और कमेंटेटर के रुप में नई पहचान बना रहे है।इरफान अक्सर अपनी कमेंट्री के दौरान अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते है। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा इरफान ने बीते दिनों सुनाया। जिसमें इरफान की जमकर धुनाई हो गई।

इरफान पठान की पिटाई की वजह महिला की चोटी थी जिसे उन्होंने पकड़ लिया था। चौंकिए नहीं दरअसल इरफान पठान ने गलती से महिला की चोटी पकड़ ली थी और उसके बाद बस में बैठे लोगों ने उन्हें जमकर पीटा था।स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में इरफान ने इस किस्से के बारें में बताया, ‘मध्य प्रदेश के भिंड में मैं मैच खेलने गया हुआ था। मैच खत्म होने के बाद बस से लौटा तो वहां सिर टेकने के लिए पीछे कुछ नहीं था।
इसलिए बहुत संभलकर बैठना पड़ रहा था। गड्ढा आने पर ड्राइवर तेजी से ब्रेक मारता था और मैं आगे वाली सीट पकड़ लेता था।उन्हें लगा कि मैंने जानबूझकर महिला के साथ ऐसा किया है। लेकिन मेरे लाख समझाने के बाद उन्हें असलियत पता चली। इसके बाद लोगों ने मुझे सॉरी बोला
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
