मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली लड़कियों की वीडियो कॉल से सावधान रहें तीखे नैन नक्श और बेहद स्मार्ट दिखने वाली यह युवतियां लोगों को अपने जाल में फंसा रहीं हैं मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए दोस्ती का ऑफर देने के बाद वह आपको अपने जाल में फंसा सकती हैं आज कल हनी ट्रैप बहुत हो रहे है इनके शिकार ज्यादातर आर्मी के जवान या उच्च पद पर काम करने वाले लोग होते है हनी ट्रैप में फसा कर बहुत से लोग अपनी सम्पति और जान गवा चुके है ।
वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने जाल में फंसाकर कन्याओं ने कई लोगों को ब्लैकमेल कर लंबी वसूली कर ली है वीडियो कालिंग कर ये आपसे पहले तो बाते करती है फिर आपकी अश्लील रिकार्डिंग तैयार करती हैं इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू करती हैं व्हाट्सप्प के जरिए शुरू में लड़कियों से बातें होती हैं फिर वे दोस्ती के नाम पर धीरे-धीरे जाल में फंसाना शुरू करती है इसके बाद ब्लैकमेलिंग और धमकाने का खेल शुरू हो जाता है।
एक युवक की एप के जरिए युवती से दोस्ती हुई उसे पूरी तरह जाल में फंसाने के बाद उसने स्कूटी खरीदने के लिए रुपये खाते में मंगवा लिए इसके बाद भी वह रुपयों के लिए धमकाती रही फेसबुक आईडी से मोबाइल नंबर लेने के बाद कन्याएं उनसे बातचीत करना शुरू करती हैं गहरी दोस्ती करने के बाद वीडियो कालिंग पर बातचीत शुरू होती है।
व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग की रिकार्डिंग नहीं होती है लेकिन शातिर लैपटॉप की मदद से बातचीत के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करती हैं बाद में युवाओं को ब्लैकमेल किया जाता है रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर छेड़खानी के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
