रायगढ़, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रंृखला के तहत ‘पद्म विभूषण’, ‘पद्म भूषण’ तथा ‘पद्मश्री’ पुरस्कारों के लिये वर्ष 2023 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है। इस पुरस्कार में ‘उत्कृष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों/ विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर दिए गए निर्देशों को पूर्ण करने वाले इच्छुक आवेदक, अपने समस्त उपलब्ध्यिों सहित, ऑनलाईन आवेदन पश्चात कार्यालय, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर, जिला रायगढ़ में 30 जून 2022 की शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। पद्म पुरस्कार के लिये नामांकन केवल ऑनलाईन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाएगी। डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। पद्म पुरस्कार के लिये नामांकन हेतु अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2022 है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

