धौलपुर। 11वीं की नाबालिग 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिचित किशोर समेत 7 लोगों ने अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देकर गैंगरेप किया. यह घटना राजस्थान के धौलपुर की है. 4 जून को हुई इस घटना के बाद लोकलाज के भय से छात्रा चुप रही. इस बीच एक व्यक्ति रामजीवन मीणा को इस गैंगरेप की भनक लग गई. इस पर उसने खुद को धौलपुर कोतवाली का पुलिसकर्मी बताते हुए दुष्कर्मियों से ही एक लाख रुपए मांग लिए.

इस दौरान उसने दुष्कर्मियों से कहा कि गैंगरेप की वीडियो उसके पास पहुंच गई है. लेकिन, इस बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई. गैंगरेप का वीडियो वायरल होने से पहले ही सभी 7 दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें आकाश धोबी, महेश धोबी, प्रमोद खटीक और 4 अन्य आरोपी नाबालिग बताए गए हैं. जबकि इनसे 1 लाख रुपए मांगने वाला रामजीवन मीणा अभी फरार है.
वीडियो वायरल होने के डर से चुप रही पीड़िता-
पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के लिए दुष्कर्मियों ने कमरे में पहले ही हिडन कैमरे लगा दिए थे. पीडिता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटनास्थल उसके परिचित किशोर के दोस्त का मकान है. उस दिन वहां उसका परिवार नहीं था, बल्कि 6 दोस्त थे. संभवतः उन्हें उसके वहां आने की जानकारी थी. इसीलिए पूर्व योजना के मुताबिक उन्होंने वहां हिडन कैमरे लगा दिए थे. लेकिन वीडियो वायरल न हो, इसलिए चुप्पी साधे रही।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
