नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है और आठ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ दो कमरे का किराए के मकान में रहता है। यह घटना मंगलवार को तब हुई जब बच्ची अपने घर में अकेली थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशीले पदार्थों का सेवन भी करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
