राजनादगांव। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डेंटल कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की लाश कमरे के अंदर पंखे में रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटनास्थल पर ही सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक EX ब्वॉयफ्रेंड ब्रेकअप के बाद भी प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर लड़की ने खुदकुशी की है. सुसाइड नोट में लड़की ने मरने से पहले कई राज छोड़े हैं, जिसे लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है, जल्द पुलिस मामले में खुलासा करेगी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
