नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मॉनसून प्रवेश कर गया है। बीते दिनों कई प्रदेश में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। शनिवार बांदा 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। इन राज्यों के कम से कम 22 कस्बों और शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण पश्चिमोत्तर और मध्य भारत दो जून से लू की चपेट में है।

दिल्ली-NCR में लोगों को भीषण गर्मीका सामना करना पड़ रहा है। प्री मॉनसूनको लेकर भी कई सवाल हैं। सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश के और दूसरे हिस्से भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञानकी मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप दो दिन तक जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि नमीयुक्त पुरवाई चलने से 16 जून से भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
