बिग ब्रेकिंग: टीचर बनने महेंद्रसिंह धोनी ने डाला आवेदन ! पिता का नाम बताया सचिन तेंदुलकर…आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ छतीसगढ़ मे शिक्षक के पद के लिए डाला आवेदन….अपराध दर्ज….
भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों का अपना स्थान है। दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। जहां एक तरफ सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट में “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है।
तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है।
आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान के तौर पर माही को विश्व के दिग्गज क्रिकेटर में गिना जाता है। लेकिन हाल में एक ऐसी घटना हुई जिसमें सचिन तेंदुलकर को महेंद्र सिंह धोनी का पिता बना दिया गया और महेंद्र सिंह धोनी को टीचर पद के लिए आवेदन पर रख दिया गया। हैरानी की बात ये रही कि ये आवेदन शॉर्ट लिस्ट भी हो गया। जानिए क्या है पूरी बात.
महेंद्र सिंह धोनी का English टीचर पद के लिए आवेदन
महेंद्र सिंह धोनी अकादमी का नाम क्रिकेट के फैंस का सुनना आम है। वहीं आईपीएल के मैदान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों को ट्रिक्स समझाते दिख जाते हैं। अपने अनुभव को वो युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करते हैं। लेकिन हाल में एक ऐसा मामला संज्ञान में आया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लिश टीचर बनने के लिए आवेदन दिया है। जाहिर है ये किसी का मजाक ही है। जिसके ऊपर फिर भी दर्ज कर ली गई है।
सचिन तेंदुलकर बने MSD के पिता
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में 100 शतक जड़ने के लिए उनके फैंस उनकी तारीफ में क्रिकेट का पिता कह सकते है। लेकिन इस आवेदन में महेंद्र सिंह धोनी के पिता सचिन तेंदुलकर को बना दिया गया है। जिस स्कूल में ये आवेदन किया गया वहां इसे शॉर्ट लिस्ट भी कर लिया गया है। जिसके बाद अब इस पर एफआईआर दर्ज करके जांच की बात की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के स्कूल का मामला, 98 प्रतिशत से पास धोनी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक आवेदन पर महेंद्र सिंह धोनी नाम के अभ्यार्थी का आवेदन आया। जिसमें पिता का नाम सचिन तेंदुलकर था। वहीं योग्यता में अभ्यर्थी महेंद्र सिंह धोनी 98 प्रतिशतएस से छत्रपति वीर शिवा जी टेक्निकल यूनिवर्सिटी दुर्ग से स्नातक पास है।
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के इंटरव्यू में इस आवेदन को अच्छे परसेंटेज के कारण चयन कर लिया गया था। लेकिन इंटरव्यू के लिए कोई नही आया। मामले के विषय में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि आत्मानंद स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें। जिसमें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसने भी आवेदन किया है उसकी पूरी डिटेल निकली गई है। जल्द ही इस मामले के खुलासे की उम्मीद है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
