नागौरः राजस्थान के नागौर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां बड़ी खाटू थाना क्षेत्र में छपरी की ढाणी स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 2 लड़की और 4 युवकों को पकड़ा है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ी खाटू पुलिस को थाना क्षेत्र में छपरी की ढाणी स्थित घासीराम उर्फ घेवरराम गुर्जर के मकान में बाहरी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर घर में भेजा गया। अंदर अवैध सेक्स एक्टिविटीज चल रही थी। पुलिसकर्मी से मिस्ड वॉयस काल का सिग्नल मिलते ही रेड मारी गई।
घर से तमन्ना शेख निवासी सूरत (26), मिनाज निवासी मुंबई (24), इस्माइल पुत्र पीर मोहम्मद निवासी छोटी खाटू (38), मंगतूराम पुत्र सोहनराम बावरी निवासी (32), मनोज कुमार पुत्र सुरजाराम मेघवाल (30) व रामेश्वरलाल पुत्र भंवरलाल मेघवाल (27) को अरेस्ट किया गया है।
घर में चल रहा था देह व्यापार
यहां इस मकान में बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मकान मालिक घासीराम उर्फ घेवरराम गुर्जर निवासी छपरी की ढाणी बड़ी खाटू अभी फरार है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
