जांजगीर-चांपा. जिला के लछनपुर गांव में 3 पटवारियों के वायरल वीडियो पर जिला पटवारी संघ ने संज्ञान लिया है. जिला पटवारी संघ ने वायरल वीडियो में दिख रहे तीनों पटवारी को संघ से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासन की कारवाई की है. संघ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और जब तक आरोपी दोष मुक्त नहीं हो जाते तब तक संघ में वापस नहीं लेने की विज्ञप्ति जारी की है।
बता दें कि, वीडियो को चांपा स्थित मड़वा का बताया जा रहा है, जहां की महिला के साथ कमरे में तीन पटवारी रंगरेलिया मना रहे थे. इसी दौरान एक पटवारी की बीवी अपने पति को खोजते हुए महिला के घर पहुंच गई थी, जहां अपने पति को पराई औरत के साथ देखते ही बवाल खड़ा कर दिया था. ग्रामीणों को साथ लेकर महिला अपने पटवारी पति पर कहर बनकर टूट पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने भी लाठी और लात घूसों से तीनों पटवारी और महिला की जमकर कुटाई कर दी।

दरअसल, वायरल वीडियो 1 जून की रात का बताया जा रहा है. जिसके बाद जिला पटवारी संघ हरकत में आई और मामले में संलिप्त तीनों पटवारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है. पटवारियों के इस कृत्य की निंदा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जांच की मांग की और जांच में दोष मुक्त होने पर ही संगठन में शामिल करने की बात कही हैं।
इन पटवारियों का हुआ निष्कासन
जिला राजस्व पटवारी संघ ने जांजगीर तहसील के पटवारी बाल मुकुंद राठौर, बुद्धेश्वर देवांगन और शिवरीनारायण तहसील के पटवारी संतोष दास मानिकपुरी को संघ से निष्कासित करते हुए गलत काम करने वालों का सहयोग नहीं करने बात कही है।
- पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन..बुजुर्गों की आँखों से छलके खुशी के आँसू..दिखावे की चकाचौंध छोड़ आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुँचे पत्रकार बैरागी..बुजुर्ग माताओं को साड़ी, पिताओं को वस्त्र, फल-मिष्ठान और आर्थिक सहयोग देकर लिया आशीर्वाद.. - October 10, 2026
- बूथ मजबूती पर जोर, निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता… - October 10, 2026
- बूथ स्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस सेवादल, संगठन विस्तार की बनी रणनीति… - October 10, 2026
