छत्तीसगढ़ क्राईम: सनकी आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से कर दी हत्या…एकतरफा प्यार का मामला….
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. एक सनकी आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या कर दी. इस कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है.ल।
दरअसल, सुबह-सुबह खून से लथपथ छात्रा की लाश मिली है. शव के पास खून से सनी टंगिया भी मिली है. प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी ने छात्रा की गर्दन पर टंगिया से वार कर हत्या की है।
मिली जानकारी के मुताबिक साकरा गांव के पास हत्या हुई है. बरही गांव में रहने वाला रवि निषाद ने नाबालिग को धारदार हथियार से मार दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर उपस्थित थे बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया गया है.
मामले में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है. बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था. आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी को पकड़ लिया गया है. आगे की विवेचना जारी है. गांव में शांति व्यवस्था कायम है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
