सूरजपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने 6 लाख कीमत की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है। बिश्रामपुर पुलिस को मुखबिर से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा आने की जानकारी मिली थी, लिहाजा पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपी को पकड़ा जिसके पास से नशे के रूप में उपयोग करने वाले अल्प्राजोल्म टेबलेट सहित एविल इंजेक्शन बरामद किया गया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर इस काम में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में सुराग लगने पर उनके ठिकानों पर दबिश देकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों से करीब 6 लाख कीमत के नशीली दवाओं का जखीरा बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन..बुजुर्गों की आँखों से छलके खुशी के आँसू..दिखावे की चकाचौंध छोड़ आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुँचे पत्रकार बैरागी..बुजुर्ग माताओं को साड़ी, पिताओं को वस्त्र, फल-मिष्ठान और आर्थिक सहयोग देकर लिया आशीर्वाद.. - October 10, 2026
- बूथ मजबूती पर जोर, निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता… - October 10, 2026
- बूथ स्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस सेवादल, संगठन विस्तार की बनी रणनीति… - October 10, 2026
