दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में नए कप्तान के साथ खेलने उतरी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्राफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। एक बार फिर से टीम नाक आउट टूर्नामेंट में चोकर्स साबित हुई और प्लेआफ में पहुंचकर हारकर बाहर हो गई।
2015 के बाद पहली बार क्वालीफायर तक पहुंची टीम को राजस्थान रायल्स के हाथों हार मिली।

शुक्रवार को आइपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में टीम राजस्थान ने आसानी से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। टास जीतकर कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बैंगलोर की टीम ने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में चूक कर दी। रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली और बैंगलोर 8 विकेट पर 157 रन तक पहुंच पाई। जवाब में जोस बटलर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने जीत का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
पिछले तीन प्लेआफ में हार कर हुई बाहर
यह लगातार तीसरा मौका है जब बैंगलोर की टीम प्लेआफ में पहुंचने के बाद हारकर बाहर हुई। साल 2020 में टीम को हैदराबाद ने एलिमिनेटर में हराकर बाहर किया था। इसके बाद 2021 में भी टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हुई थी इस बार कोलकाता की टीम ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया था। इस बार क्वालीफायर 2 में राजस्थान के खिलाफ टीम को हार मिली।
चोकर्स साबित हुई आरसीबी –
बड़े मुकाबले में चोक करने वाली टीम को चोकर्स बुलाया जाता है और आरसीबी आइपीएल में पुराने रिकार्ड की वजह से ऐसी टीम बनती जा रही है। यह 5वां मौका था जब टीम को नाक आउट में हार से टीम के खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। साल 2009 में पहली बार टीम फाइनल में पहुंची थी जहां उसे हार कर उप विजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। 2011 में टीम एक बार फिर फाइनल में थी लेकिन उसे फिर से हारकर उप विजेता ही बनना पड़ा।
2015 में टीम ने क्वालीफायर में जगह बनाई थी लेकिन टीम यहां फिर से चोक कर गई। एलिमिनेटर में राजस्थान को हराकर बाहर किया लेकिन चेन्नई से क्वालीफायर 2 में हारकर खुद बाहर हो गई। इसके बाद 2016 में टीम ने दमदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन कहानी फिर से वही रही और उप विजेता रहते हुए टीम खिताब से एक कदम दूर रह गई। 2022 में टीम ने एलिमिनेटर में लखनऊ की टीम के हराया लेकिन क्वालीफायर 2 में राजस्थान से मात खा गई।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


