कानपुर। यूपी के शहर कानपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां कल्याणपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एमसीए छात्र को अगवा कर पीटने और मुंह में पेशाब करने का मामले उजागर हुआ है। इस पूरी घटना का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी छात्र की उंगली मोड़ते और घूसा मारते हुए नजर आ रहे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में छात्र तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। छात्र की हालत देख आरोपियों का दिल तक नहीं पसीज रहा। हालांकि पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि छह आरोपी फरार है। साथ ही एलआईयूकर्मी को भी निलंबित कर दिया।
जानें क्या है पूरा मामला
एमसीए छात्र का तमंचा लगाकर अपहरण कर व मारपीट के दौरान पेशाब पिलाने के एलआईयूकर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, कुकर्म, हत्या करने का प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
