कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा कर दिया. कोमल ने अपने प्रेमी के साथ पहले सेक्स किया. इसके बाद उसने मां-बांप की गला रेतकर हत्या कर दी. इस शर्मनाक घटना के बाद भी गोद ली हुई बेटी के चेहरे पर शिकन नहीं दिखाई दी. किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मां-बाप के शवों के घड़ियाली आंसू बहा रही बेटी ही कातिल निकलेगी. कोमल ने बताया कि प्लान ए में तय किया था कि तीनों को खाने-पीने की वस्तुओं में कीटनाशक मिलाकर पिला देगी. तीनों की मौत के बाद वह सारी संपत्ति की अकेली वारिस बचती. कोमल ने पुलिस को बताया कि उसका प्लान ए तब भी खराब होता दिख गया था जब भाई अनूप ने थोड़ा ही जूस पीया था.
कोमल ने बताया कि उसे यह लगा कि जितना कीटनाशक उसने डाला है
थोड़ी खुराक में भी तीनों मर जाते. उसके मुताबिक राजदेवी ने पूरा ग्लास जूस का पी लिया था. तब उसने रोहित को कॉल करके बुलाया. माता-पिता की हत्या के बाद उसने कहानी यह बनाने का प्रयास किया कि अनूप ने दोनों को मारा और खुद जहर खाकर जान दे दी मगर जब वह ऊपर गई और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से अनूप की आवाज आई. उसका प्लान पूरी तरह फेल हो गया. तब उसने भाई को माता-पिता की मौत की जानकारी दी और उसके छोटे साले द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात बता दी.

बता दें कि बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा-02 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले मुन्नालाल उत्तम (61) फील्डगन फैक्ट्री से सुपरवाजर के पद से रिटायर्ड थे. परिवार में पत्नी राजदेवी (57) बेटे विपिन (30) और बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल (25) के साथ रहते थे. कोमल ने संपत्ति के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया.
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
