विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया सीखना-सिखाना केंद्र का अवलोकन बच्चे सीख रहे है खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियां..
रायगढ़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार पटेल के द्वारा प्राथमिक शाला खडिय़ापारा के सीखना-सिखाना केंद्र का भ्रमण किया गया। जिसमें उनके द्वारा कुछ बच्चों के साथ संवाद करते हुए वहां चल रही गतिविधियों का अवलोकन और मार्गदर्शन किया गया। जैसा की ज्ञात है कि विकासखंड के कुछ शाला में शिक्षक साथियों के स्वैच्छिक प्रयास से सीखना-सिखाना केंद्र का संचालन किया जा रहा हैं। जिसका उद्देश्य बच्चों की कोरोना काल में हुई शैक्षणिक क्षति का मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से भरपाई है। वर्तमान समय में पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक शाला सिहा, खडिय़ापारा और जेवरीडीह में 10 दिवसीय सीखना-सिखाना केंद्र कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चे अपने छुट्टियों के आनंद लेने के साथ-साथ अपने कक्षीय दक्षता को भी प्राप्त करते रहे ।
इन केन्द्रों पर पढऩे-लिखने तथा प्रारंभिक गणितीय कौशल का विकास के लिए निम्न शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य रूप से संचालन किया जा रहा है। पेंटिंग, चित्र पठन, कहानी पठन, कहानी निर्माण, अधूरी कहानी पूरा करना, समाचार पत्र निर्माण, संख्या समझ, संक्रिया, स्थानीय मान, कैलंडर गेम, अंग्रेजी में अपना परिचय, अंग्रेजी शब्दों की अंताक्षरी, शरीर के अंगों के अंग्रेजी में नाम, आस पास के जीवों के समूह निर्माण आदि गतिविधि शामिल है। बच्चों को इस दौरान प्रतिदिन शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से एक आदर्श माहौल देने की कोशिश किया जा रहा हैं।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
