नई दिल्ली : तेजी से बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने द्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का एलान किया है।

राज्य सरकार ने की इतने रुपए की कटौती
मिली जानकारी के अनुसार केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का एलान किया है। आंकड़ों पर गौर करे तो मोदी सरकार 9.50 रुपए और राज्य सरकार के 2.41 रुपये की कमी करने के बाद पेट्रोल के दामों में सीधा 11.91 रुपए की कमी आएगी। जबकि डीजल में दामों में 8.36 रुपए की कमी आएगी।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
