जितेन्द्र तिवारी

बिर्रा- छत्तीसगढ के मुखिया भूपेश बघेल जी के अपील पर 1 मई श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ वासियों से बोरे बासी,आम का आचार और प्याज खाने की आदत बनाने और गर्मी में लू से बचने की सलाह दी जिस पर आज क्षेत्र के लोगों ने बोरे बासी की महिमा का गुणगान किया।इस संबंध में राजमहल बिर्रा के दीवान साहब लाल रेवती रमण सिंह ने बोरे खाकर इसके फायदे बताए कि बोरे और बासी जहां शरीर को ठंडा रखता है वहीं प्याज खाने से लू लगने का डर नहीं रहता।पहले किसान भाई और मजदूर बोरे बासी खाकर ही अपनी दिनचर्या बिताते थे। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के इस विचार का स्वागत किया।वहीं मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने कहा कि-जरूरी नहीं कि चेहरे में रौनक “फेयर एंड लवली” से ही आये !हो सकता है जनाब “बोरे बासी” के शौकिन हो !! कहकर लोगों को बोरे बासी खाने की सलाह दी।आज क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईस किंग डभरा, डॉ कुश पटेल बिर्रा,जय डोकरी दाई मेडिकल स्टोर के संचालक भूपेंद्र कश्यप, गणेशराम प्रजापति शिक्षक कोरबा सहित अन्य लोगों ने दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अपना बोरे बासी खाते हुए फोटो साझा किया है।




- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
