बिर्रा- ग्राम पंचायत करनौद के स्व. दिसूदन के वार्षिक श्राद्ध (मोक्षकामना) निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा के साथ ग्राम भ्रमण कर किया गया। कथावाचक श्रद्धेय आचार्य पं.शेषकृष्ण महराज (करनौद वाले ) के मुखारविंद से 26 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ, जो कथा स्थल से किर्तन-भजन के साथ पंचमुखी चौक होते हुए कंकालिन मंदिर होते हुए, ठाकूरदेव मंदिर , से बंधवा तालाब से जल उठाकर लीला मंडली,ब्राम्हण मुहल्ला से कथा स्थल प्रहलाद वैष्णव निवास पहुंची। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालू शामिल हुए। भागवत कथावाचक श्रद्धेय आचार्य शेषकृष्ण महराज जी कलशयात्रा में शामिल थे, कथा का समय दोपहर दो बजे से राधे कृपा तक।आयोजन का प्रथम दिवस 26 अप्रैल को भब्य कलशयात्रा,वेदी पूजन,भागवत महात्म्यम के साथ शुभारंभ हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत जो भक्ति,ज्ञान, वैराग्य और तप का प्रतिफल से घर परिवार और समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। यहां मोक्ष कामना का प्रतिफल जीवात्मा को जरूर मिलता है। द्वितीय दिवस 27 अप्रैल को अवतार वर्णन,परिक्षित शाप,ध्रुव चरित्र,28अप्रैल को जडभरत प्रसंग, प्रहलाद चरित्र,29अप्रैल को वामनावतार,श्रीराम चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव,30 अप्रैल को बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा,महारास,01माई को उद्धव चरित्र श्रीकृष्ण-रूख्मणी मंगल,02 माई को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष,भागवत उपदेश तथा 03 माई को तुलसी वर्षा,चढोत्री,यज्ञ-हवन-सहस्त्रधारा एवं वार्षिक श्राद्ध के साथ समन्न होगा। आयोजन को लेकर प्रहलाद वैष्णव, राजू वैष्णव, राजेन्द्र दास वैष्णव,परिवार के सदस्य हुए ।


- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
