रायगढ़:-सोमवार को सारंगढ़ तहसील साहू समाज के सदस्यों द्वारा पूर्व में कटेली के एक साहू समाज के बंधु द्वारा अपने बेटी की शादी करने असमर्थ ब्यक्त करते हुए साहू समाज से सहयोग की अपेक्षा करते हुए हमारे समाज के कटेली ग्राम अध्यक्षय खेमलाल साहू जी के माध्यम से बात रखी गयी थी जिस पर आज तहसील साहू समाज के कर्मठ सक्रिय सदस्यों द्वारा बेटी के गृह ग्राम के घर जा करता समाज द्वारा हर सम्भव सहयोग करते कि बात हुई!
इस बेटी को अपने बेटी समान समझते हुए हमारे समाज के दानवीर भामाशाह रामप्रताप साहू जी (रायगढ़ जिला उपाध्यक्षय ब्यापारी प्रकोष्ठ) द्वारा बड़ा घोषणा करते हुए बेटी और दामाद के लिए कपड़े, अन्य रिस्तेदार के लिए के लिए जो भी विवाह में कपड़ा लेन देन रहता है उनका पूरा खर्च एवं 3 दिवश के विवाह में जितना भी खान-पान में खर्च होगा उसे देने की बात कही साथ मे दहेज में बेटी को रोजगार मीले उसके लिए सिलाई मशीन देने का घोषणा किया! समाज ऐसे विचारधारा जिससे समाज का निरंतर कल्याण हो उनको सलाम करता है!
उक्त समय में रामगोपाल साहू (रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्षय), कृष्ण कुमार साहू (महामंत्री रायगढ़ जिला साहू संघ), रामप्रताप साहू ( उपाध्यक्षय रायगढ़ जिला साहू संघ ब्यपार प्रकोष्ठ), शिवचरण साहू (नगर अध्यक्ष सारंगढ़) अनिल साहू (नगर उपाध्यक्ष सारंगढ़) दिगम्बर साहू (नगर सचिव सारंगढ़) अमित साहू (अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ केड़ार) सप्तम साहू उपाध्यक्ष कुशल साहू उपाध्यक्ष बोधराम साहू लक्ष्मी साहू मुकेश साहू (रायगढ़ जिला मीडिया प्रभारी) खेम लाल साहू (ग्राम अध्यक्षय), गुरुवारी ईश्वर साहू (सरपंच) सहित अन्य साहू समाज के ग्रामीण स्वजतीय बंधु उपस्थित रहे!

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
