रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। बिजली नियामक आयोग ने आज बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नियामक आयोग की ओर से जारी नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं की दर में 10 पैसे और अन्य उपभोक्ताओं की दर में 15 पैसे की वृद्धि की गई है।

नियामक आयोग ने बताया कि बिजली कंपनी ने एक हजार 4 करोड़ की घाटे का प्रस्ताव भेजा था। नियामक आयोग ने 386 करोड़ ही मान्य किया और फिर 2.31 प्रतिशत वृद्धि करने की अनुमति दी है। इस वृद्धि के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट और इंडस्ट्री और कर्मिशियल बिजली उपभोक्ताओं के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढोत्तरी की गयी है।



छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई। अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई। 220kv एवं 132 kv के उच्च दाब स्टील उद्योग की दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई। पोहा और मुरमुरा मिल को LV -5 श्रेणी के तहत 5 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। पॉवरलूम, हैंडलूम, जूट इंडस्ट्री, एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभाग में 25 फीसदी की मिलेगी छूट। प्रैस कान्फ्रेंस में आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया कि तीनों विद्युत कंपनियों ने 2022 -23 के लिए 1004 करोड़ के राजस्व घाटे की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने 386 करोड़ राजस्व घाटे का अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि नई दरें जारी होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट खपत में 10 रुपये ज्यादा भरने पड़ेंगे। 200 यूनिट खपत में 20 रुपए, 300 यूनिट में 30 रुपए, 400 यूनिट में 40 रुपए, 500 यूनिट 50 रुपए ज्यादा बिल भरने पड़ेंगे।
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
