रायपुरः राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल के साथ पॉकेटमारी की घटना हो गई। जिसमे उनका आईफोन- पॉकेट से चोरी हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन से अम्बिकापुर जाने के लिए अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ विधायक विनय जायसवाल स्टेशन पहुंचे थे कि ट्रेन के आते ही उसमे चढ़ने के दौरान उनका मोबाइल जेब से गायब हो गया।
बताया जा रहा है घटना के बाद विधायक अपने गनमैन के साथ ट्रेन से अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए और ट्रेन से ही जीआरपी और आरपीएफ के आलाधिकारियों को मोबाइल गुमने की सूचना दी। जिसके बाद दोनों थाना स्टाफ के लोग आनन-फानन में प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गए है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान तो जानें वजह और छुटकारा पाने के उपाय… - October 7, 2026
- घर पर रखी लौकी से बनाएं एकदम बाजार जैसी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें सिंपल होममेड रेसिपी… - October 7, 2026
- दृश्यम 3′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, फुटेज में जाने चौथे दिन कमाई में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़… - October 7, 2026
