रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है. वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी विभागों के विभागध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेज दिए गए हैं.

वित्त विभाग ने अंशदायी पेंशन व्यवस्था के तहत कटौती खत्म करने का भी आदेश जारी किया है. बता दें कि CM भूपेश बघेल ने विधानसभा में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा की थी. उन्होंने 9 मार्च को बजटीय भाषण में इस संबंध में ऐलान किया था.
बता दें कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का फायदा राज्य के 3 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने योजना शुरू करने से पहले एक अध्ययन दल राजस्थान भेजा था। इन अधिकारियों ने राजस्थान शासन के वित्त विभाग के अफसरों से योजना पर चर्चा के बाद एक रिपोर्ट बनाई थी.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
