हैदराबाद: आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के कैबिनेट के 24 मंत्रियों ने बीते दिनों अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। अब राज्यपाल ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब प्रदेश के सियासी गलियारों में नए कैबिनेट गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार सरकार कई नए लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है।

बता दें कि 7 अप्रैल को जगनमोहन रेड्डी सरकार के 24 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। 24 मंत्रियों के एक साथ इस्तीफे से खलबली मच गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस्तीफों के बाद नए सिरे से जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट का गठन होगा। इस बार मंत्रियों का चयन 2024 के विधान सभा चुनावों को देखते हुए किया जाएगा।
सबसे बड़ा फेरबदल
गौरतलब है कि सरकार बनने के बाद ये जगनमोहन सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन नामों की सूची आज ही राज्यपाल को भेजी जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान मंत्रिमंडल में मौजूद सभी मंत्रियों ने 8 जून 2019 को शपथ ली थी।
इसलिए हुआ नए जिलों का गठन
उल्लेखनीय है कि जगन मोहन रेड्डी ने 2019 में सत्ता में आने के दौरान ही इस बात का ऐलान किया था कि वह अपनी कैबिनेट में मिड-टर्म में बदलाव करेंगे। दरअसल उनका मानना है कि इस बदलाव से ऐंटी-इनकम्बैंसी से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 2024 के लिए रणनीति भी तैयार की जा सकेगी। जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में क्षेत्रीय संतुलन की राजनीति के तहत ही नए जिलों का गठन किया है। नए जिलों का गठन करते हुए रेड्डी ने कहा था कि लोगों ने विकेंद्रीकरण की नीति को पसंद किया है। हमारी सरकार लोगों के घर तक सभी योजनाओं को पहुंचा रही है।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

