छिंदवाड़ा/ रामनवमी की रैली के दौरान करेंट से 5 लोग झुलस गए हैं, रेलवे की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में झंडा के आ जाने से यह हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे चल समारोह के साथ चल रहे डीजे वाहन पर एक युवक लोहे का पाइप लेकर बैठा हुआ था। इसी दौरान रेल फाटक पर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से वाहन में बैठे अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।
बताया जाता है कि लोहे के पाइप को लेकर डीजे वाहन के ऊपर बैठे हुए व्यक्ति ने पाइप को अचानक ऊपर की तरफ उठा दिया, जिससे पाइप इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल, राहुल पाल, अभिषेक गुप्ता, जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
