नई दिल्ली, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,28,131 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 13,013 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 81 मरीजों के जान गंवाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,345 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 432 की कमी दर्ज की गयी है।
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
