बस्तर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर नगर पंचायत के लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में 151 नव विवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बस्तर को 104 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 31 विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।
CM ने 7 जिलों के सिरहा बैगा गुनिया पुजारियों को सम्मान निधि देने का ऐलान किया। BJP पर तंज करते हुए CM ने कहा कि प्रदेश BJP प्रभारी, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को महत्व नहीं देती हैं। CM ने कहा कि इससे BJP के स्थानीय नेताओं के कद का आकलन हो रहा है। साथ ही आदिवासियों के विरोध को लेकर सीएम ने कहा कि जो भी उनकी जायज मांगें होंगी वो मानी जाएंगी।

