कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो महिलाओं सहित तीन अफ्रीकी यात्रियों से लगभग 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने तीन व्यक्तियों – केन्या के एक पुरुष और एक महिला तथा मलावी की एक महिला यात्री को रोका। अधिकारी ने कहा कि इन तीनों के चार ट्रॉली बैग की जांच के दौरान भूरे रंग के पाउडर पदार्थ से भरे 14 पैकेट मिले जो छिपाकर रखे गए थे। उन्होंने कहा कि उक्त पदार्थ हेरोइन निकला।
उन्होंने कहा कि इनमें से दो यात्री मेडिकल वीजा पर आए थे जबकि एक व्यावसायिक वीजा पर भारत आया था। अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

