रायगढ़/ भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय रायगढ़ में 25 मार्च को नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में अपरान्ह 3.30 बजे उग्रसेन पटेल एवं साथी राजकीय गीत की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह अपरान्ह 3.35 बजे से भोजराम पटेल-छत्तीसगढ़ी गीत, अपरान्ह 3.45 बजे से दीपक आचार्य एवं साथी द्वारा छत्तीसगढ़ गायन, शाम 4.10 बजे से तब्बू परवीन एवं साथी करेंगी सुआ नृत्य, शाम 4.25 बजे से शेखर गिरि एवं सतनाम संगवारी पंथी नृत्य, शाम 4.40 बजे से नवरतन सिंह बिंझवार बैंजो वादन लोक धुन, शाम 4.55 बजे से दीपक दास महंत एवं उग्रसेन पटेल द्वारा तबला/हारमोनियम, शाम 5.10 बजे से एमजी कालेज खरसिया के एनसीसी कैडेट द्वारा देशभक्ति भाव-नाटिका, शाम 5.25 बजे से सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्र रायगढ़ द्वारा तबला समूह वादन, शाम 5.40 बजे से डॉ.दीपिका सरकार एवं साथी द्वारा भरत नाट्यम/युगल नृत्य, शाम 5.55 बजे से कुमारी शताक्षी सोनी एवं साथी द्वारा कथक नृत्य (समूह), शाम 6.10 बजे से श्रुति दास द्वारा ओडिसी नृत्य (एकल), शाम 6.30 बजे से ज्योति वैष्णव द्वारा कथक नृत्य (एकल), शाम 6.45 बजे से कु.पर्ल मोटवानी द्वारा गायन, शाम 6.55 बजे से प्रदीप चौबे रायपुर एवं साथी द्वारा शास्त्रीय गायन, शाम 7.30 बजे से आर्या नंदे द्वारा ओडिसी नृत्य (एकल) एवं शाम 7.50 बजे से ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम के दौरान रात्रि 8.30 बजे से कवियों द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति होगी। जिनमें कवि संपत सरल, कर्नल वी.पी.सिंह, प्रियांशु गजेन्द्र, रामगोपाल शुक्ला, अमित शुक्ला, संगीता सरगम, उपेन्द्र द्विवेदी, आशीष निर्मल, दिनकर पाठक, भूपधर अलबेला, गजराज दास महंत एवं बंशीधर मिश्रा मंच पर उपस्थित रहेंगे।

- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
