सुकमा: आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा रविवार को तोंगपाल के जैमेर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने देव गुड़ी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर आरोपों पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज डी पुरंदेश्वरी भी सड़क मार्ग से सुकमा पहुंच पा रही है यही बदलाव है। नेशनल हाइवे के ठेकेदार नितिन गड़करी के ख़ास अधिकारियों का फोन नहीं उठाते। केशकाल नेशनल हाइवे का काम धीमा है, काम तेज नहीं हुआ तो हड़ताल पर बैठूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि कहा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के नेताओ पर भरोसा नहीं करती, छत्तीसगढ़ में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार से जो राशि छत्तीसगढ़ सरकार को मिल रही है उस राशि का छत्तीसगढ़ में बंदरबांट हो रहा है। यह राशि अपने मंत्रियों को देने के साथ अपने फिजूल के खर्च के लिए उपयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार अब तक 57 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के एक-एक बच्चे के ऊपर 17 से 18 हजार रुपए का कर्जा है। ऐसे में माना जा सकता है कि विकास का दावा करने वाली राज्य सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूबी हुई है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
