लखनऊ। यूपी के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला प्रतापगढ़ जंक्शन के वेटिंग रूम में बने शौचालय में शौच के लिए गई हुई थी। तभी शौचालय संचालक ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को हवस का शिकार बनाया।

बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला का पति कुछ सामान खरीदने गया हुआ था। जैसे वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी वेटिंग रूम में नहीं है।
महिला को ढूंढते-ढूंढते जब वह शौचालय गया तो पाया कि उसकी पत्नी वहां बेसुध पड़ी हुई है। थोड़ी ही देर में महिला को होश आ गया और उसने पूरी बात पति को बताई। महिला ने बताया कि शौचालय संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को वेटिंग रूम के पास देखते ही महिला के पति ने उसे पकड़ लिया इसके बाद दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई शुरू हो गई।
थोड़ी ही देर में महिला से दुष्कर्म की यह बात पूरे रेलवे स्टेशन में फैल गई। आरोपी का घर भी रेलवे स्टेशन के पास ही था। मामले की भनक लगते ही आरोपी के घर वाले भी वहां आ गए और महिला के पति से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित दंपति नजदीकी पुलिस स्टेशन गए और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भी फौरन शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के घर वालों से भी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

