महासमुंद। साइबर सेल में पदस्थ ASI विकास शर्मा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर झगड़ रहे युवकों को समझाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए।

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया। SP विवेक शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। परिजनों का कहना है कि घर के बाहर हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गए थे। इस बीच अचानक बेहोश होकर गिर गए।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। मृतक ASI विकास शर्मा के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस केस दर्ज कर संदेहियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
