रायपुर। सिविल लाइन थाना इलाके से तीन साल के मासूम के अपहरण के मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व सिविल लाइन थाना पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला। आठ-नौ मार्च की आधी रात राजेंद्र नगर मंदिर के पास से मां के पास सो रहे बच्चे को दो अपहरणकर्ता उठाकर ले गए थे। 10 दिनों के बाद आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला। मामले का राजफाश पुलिस आज 11.30 बजे करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपहरण के मामले में उत्तरप्रदेश के बच्चा चोर गिरोह का नाम सामने आया है। आरोपितों ने बच्चा चोरी कर कहीं और बेच दिया था। पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस बच्चे तक पहुंच सकी। इसके कुछ आरोपितों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

बच्चा चोरी होने के बाद तत्काल पुलिस की टीम जांच में लग गई थी। रात दो बजे वारदात कों अंजाम दिया गया था। इससे पुलिस को कुछ अहम जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा 1000 से ज्यादा मोबाइल टावर डंप किए गए। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को अहमt जानकारी मिली। ओडिशा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के लिए टीम को भेजा गया था।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
