रायगढ़, कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में 16 मार्च से 12-14 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो रही है। 12-14 वर्ष के बच्चों को बायोलॉजिकल ई लिमिटेड द्वारा निर्मित कॉरबेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के टीकाकरण के पहले दिन सिर्फ पीएचसी रामभांठा में सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में बच्चों के टीकाकरण के लिए केन्द्र तैयार कर टीका लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा सकेगा। मालूम हो कि अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु श्रेणी के कोमॉर्बिड लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। उक्त आयु श्रेणी के ऐसे लोग जिन्हें टीके की दूसरी डोज लगवाये 9 माह पूर्ण हो चुके है। वे अपने नजदीकी प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। इसके लिए उन्हे टीकाकरण के द्वितीय डोज लगवाने का सर्टिफिकेट साथ ले जाना होगा।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
