अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र का से दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कुएं में छोटे भाई की लाश को करके देख कर बड़ा भाई भी चक्कर खाकर कुएं में गिर गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। दरअसल कंठी कवरपारा निवासी हरिमोहन यादव पिछले 10 मार्च को लापता हो गया। और बहुत खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद घर वालों ने 12 मार्च को थानें में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।
आज सुबह मृतक का बड़ा भाई शिवचंद यादव जब सोकर उठा और घर के नजदीक स्थित कुंवें के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि कुएं में उसके छोटे भाई की लाश तैरती हुई दिखी। जिसकी सूचना उसने गांव के सरपंच और आसपास के लोगों को दी। लेकिन इसी दरमियान भाई के मौत के सदमे को वह बर्दास्त नहीं कर सका। और चक्कर खाकर कुंवे में गिर गया।
घटना की सूचना दरिमा थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुंवें की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस को एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों भाइयों की लाश को कुंवे से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा दोनों भाइयों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
