नर्स के प्यार में पागल पति ने पत्नी के सामने बनाए संबंध, पार कर दी बेशर्मी की सारी हदें…
नागौर। राजस्थान के नागौर में एक पति ने अपनी पत्नी के सामने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। नर्स के प्यार में पागल पति ने पत्नी के सामने ही प्रेमिका से संबंध बनाए। वहीं जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो युवक ने महिला की पिटाई कर दी।
इसके बाद थाना पहुंची महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। नागौर जिले के खींवसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति के प्रेमिका समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पत्नी की शादी 12 साल पहले धनारी निवासी हरेंद्र डूडी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं. इनमें एक 10 साल का और दूसरा तीन साल का है।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बीते 5 बरस से अपने पति के साथ बीकानेर में रहती है। वहां उसका पति हरेंद्र क्लिनिक चलाता है। क्लिनिक में 26 साल की युवती नर्स का काम करती है।
पति का उसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि जब इसके बारे में पता चला तो पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। फिर गुस्से में नर्स को घर लाया और साथ रहने लगी। इस बीच दोनों ने कई बार संबंध बनाए। इस विरोध किया तो मारपीट की। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
