मनोज अग्रवाल…

जैजैपुर/विधानसभा जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीता पड़रिया में करोड़ो की लागत से बन रही पानी टंकी में लग रहे समाग्री, घटिया एवं गुणवत्ताहीन ज्ञात हो कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ठेका प्रणाली के आधार पर दिए गए ठेके के बाद करोड़ों रुपए की लागत से पानी की टंकी एवं पाइप लाइन का कार्य विधान सभा जैजैपुर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में चल रहा है। लेकिन घटिया एवं गुणवत्ताहीन पाइप लाइन डालने के कारण लोगों द्वारा लगातार आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई )विभाग के अधिकारी द्वारा ठेकेदारों के ऊंचे पहुंच के कारण क्षेत्र में चल रहे कार्यों का ना तो निरीक्षण किया जा रहा है ना ही मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार की तकनीकी जानकारी ठेकेदार को दी जा रही है। जिसके *चलते* ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है।




